फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: त्रिलोकीनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर में भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर गांधी रोपा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के पहले दिन कथा व्यास आचार्य जीवानंद शैल ने भागवत महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और मानसिक शांति प्राप्त होती है। कथा के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित यह कथा 12 अगस्त तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें