फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां का दूध नवजात के लिए सबसे बेहतर आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोठी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भराड़ी टिक्कर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य शिक्षिका मंजुला शर्मा ने की। उन्होंने महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) जरूर पिलाना चाहिए। छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्तनपान से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मां-बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस दौरान महिलाओं को सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी, आशा कार्यकर्ता रजनी देवी सहित करीब 25 महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें