फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, लीला में गूंजे जयकारे

Thu, 15 Oct 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
रौड़ा सेक्टर में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर का दृश्य। स्रोत: समिति
विज्ञापन
सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन, राम-सीता के जयमाला पहनाते ही तालियों से गूंजा पंडाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। प्रभु श्री राम के शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम और माता सीता ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई तो दर्शकों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। पटाखों और आतिशबाजी के बीच विवाह प्रसंग का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंचे।
रामलीला में सीता स्वयंवर के अलावा दशरथ की राज्यसभा, चिंता-अभिलाषा, दशरथ का अंतःपुर, कैकेयी कक्ष और राम वन गमन की आज्ञा जैसे प्रसंगों का भी मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मंचन में सोहन लाल पुंडीर ने प्रभु श्रीराम, विवेक ने लक्ष्मण, अजय कुमार ने राजा जनक, आदित्य ने माता सीता और अनुराग ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। वहीं, राजन शान रावण, मोहित परशुराम, अर्चित राजा दशरथ, शिवम कैकेयी और इतिन हांडा मंथरा के किरदार में नजर आए। इनके अलावा निशांत कपूर, ईशान, आशीष कुमार और शिवेश ने भी विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव ईशान गौतम ने बताया कि रौड़ा सेक्टर में रामलीला को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक मंचन देखने पहुंच रहे हैं। इससे कलाकारों और समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दशहरा पर्व के आयोजन की जिम्मेदारी भी रौड़ा सेक्टर समिति को सौंपी गई है। समिति पर्व को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है। उन्होंने शहरवासियों से रामलीला और दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें