फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रावण अष्टमी मेले से गुलजार होगी श्री नयना देवी नगरी, कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद

विज्ञापन
राजु चौधरी
विज्ञापन
13 अगस्त से शुरू होंगे श्रावण अष्टमी मेले,पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन


तरूणेश शर्मा
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 13 अगस्त से शुरू होने जा रहे श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर मंदिर नगरी पूरी तरह तैयार है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के माता के दरबार में पहुंचने की संभावना है। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि मेले उनके लिए आर्थिक रूप से काफी लाभदायक साबित होंगे। मंदिर में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और कारोबार भी अच्छा रहता है, लेकिन श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिलती है। अनुमान है कि मेले के दौरान करीब पांच लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचेंगे। ऐसे में पूजा सामग्री, नारियल, चुनरी, प्रसाद, हलवा, खिलौने, धार्मिक वस्तुएं, खान-पान और अन्य आवश्यक सामान की दुकानों पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने भी मेले को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में सामान का स्टॉक पहले ही तैयार कर लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रावण अष्टमी मेले न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण कारोबार का अवसर भी माने जाते हैं। मेले के दिनों में सुबह से देर रात तक बाजारों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। इससे होटल, ढाबे, टैक्सी चालक, रेहड़ी-फड़ी संचालक और अन्य छोटे व्यवसायों को भी अच्छा लाभ मिलता है।
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण व्यापार अच्छा रहता है, लेकिन श्रावण अष्टमी मेले उनके पूरे साल के कारोबार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस बार भी उन्हें पिछले वर्षों की तरह बेहतर व्यापार और अच्छी आय की उम्मीद है। वहीं प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मेले शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। संवाद
विज्ञापन

अच्छे कारोबार की उम्मीद
दुकानदार राजू चौधरी ने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले का पूरे साल इंतजार रहता है। इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे पूजा सामग्री और प्रसाद का कारोबार काफी अच्छा होता है। इस बार भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
दुकानों में पर्याप्त सामान का प्रबंध
दुकानदार रांगी चौधरी का कहना है कि मंदिर में पूरे साल श्रद्धालु आते हैं, लेकिन मेलों के दौरान बाजारों में अलग ही रौनक रहती है। हमने भी अपनी दुकानों में पर्याप्त सामान का प्रबंध किया है और उम्मीद है कि इस बार कारोबार बेहतर रहेगा।
मौसम ने साथ दिया तो बेहतर होगा कारोबार
नरेश कुमार ने कहा कि मेले स्थानीय व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा अवसर होते हैं। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या से छोटे-बड़े सभी दुकानदारों को लाभ मिलता है। मौसम साथ रहा तो कारोबार और बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूरे बाजार में उत्साह का माहौल
दुकानदार संजय कुमार ने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले से पूरे बाजार में उत्साह का माहौल है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। हमें विश्वास है कि इससे व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

राजु चौधरी

राजु चौधरी

राजु चौधरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें