फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में 17 से 27 अक्टूबर तक होगा श्री बाल रामलीला का मंचन

विज्ञापन
शाहतलाई में आयोजित बैठक में उपस्थित श्री बाल रामलीला कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हरबंस लाल शर्मा मुख्य निर्देशक और नंदलाल शर्मा होंगे निर्देशक
विज्ञापन

सफल आयोजन के लिए आयोजित हुई कमेटी की बैठक


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। श्री बाल रामलीला कमेटी की बैठक शाहतलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में रामलीला के मंचन और कमेटी के आय व्यय पर चर्चा की गई। इस बार 37वीं बार शाहतलाई में 17 से 27 अक्टूबर तक श्री बाल रामलीला का मंचन होगा।
कमेटी के प्रधान पवन कौशल ने बताया बैठक में कमेटी के आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की आय 2,95,615 रुपये है। इसमें विशेष रूप से 61,292 रुपये व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सहयोग राशि प्राप्त हुई। इसमें कमेटी का खर्च 3,65, 363 रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमेटी को 69,748 रुपये का घाटा है। सर्वसम्मति से चर्चा के बाद यह सभी प्रस्ताव पारित हुए। इसके बाद वर्ष 2024 के कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र, कैलेंडर, मंचन के सामान की खरीद, राम लंगर, भंडारा सहित अन्य मंच कार्यक्रम व्यवस्था के लिए चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

बैठक में हरबंस लाल शर्मा को मुख्य निर्देशक और नंदलाल शर्मा को निर्देशक बनाया गया। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे तपोस्थली मंदिर प्रांगण में झंडा रस्म के साथ रामलीला मंचन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कौशल ने कहा भारतीय संस्कृति की धरोहर रामायण मंचन से समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। साथ में भारतीय महाकाव्य का ज्ञान भी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के साथ सामाजिक बुराइयां और नशे से भी दूर रहने के लिए मार्गदर्शन मंचन से प्राप्त होता है। इस मौके पर कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान राकेश शर्मा, उप प्रधान विनोद कौशल, महेंद्र ठाकुर, राजकुमार कौशल और पंडित सुरेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें