फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड पुल के पास बनेंगी 10 दुकानें और मल्टीपर्पज हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं ने 60 लाख की परियोजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने शहर के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिषद ने सीर खड्ड पुल के समीप 10 दुकानों और एक बड़े मल्टीपर्पस हॉल के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
आंबेडकर भवन के समीप शुरू किए गए इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के स्वरूप में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। नगर परिषद का मानना है कि यह स्थान भविष्य में घुमारवीं का एक प्रमुख बहुउद्देशीय विकास केंद्र बनकर उभरेगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी आगंतुकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बताया जा रहा है कि सीर खड्ड पुल के पास पहले से ही बस स्टैंड बाईपास रोड का एग्जिट प्रस्तावित है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड, पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स विकसित करने की योजना भी तैयार की गई है। इन योजनाओं को साकार करने के लिए नगर परिषद ने अब धरातल पर काम शुरू कर दिया है, ताकि यह क्षेत्र एक सुव्यवस्थित और आधुनिक जोन के रूप में विकसित हो सके। नगर परिषद की ओर से निर्मित किया जा रहा मल्टीपर्पस हॉल शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। हॉल के तैयार होने के बाद इसे विवाह समारोह, पारिवारिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों, मेलों और प्रदर्शनियों के लिए किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा। लंबे समय से शहर में बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे यह हॉल काफी हद तक पूरा करेगा। वहीं, निर्माणाधीन दुकानों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि परिषद की प्राथमिकता शहर का समग्र विकास, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। इसी उद्देश्य के साथ नगर परिषद निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें