फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेतों से लावारिस भैलों को भगाकर लौटे तो एनएच पर कार ने मारी टक्कर, दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भराड़ी(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर गांव सेऊ के पास मंगलवार सुबह कार की टक्कर से दुकानदार की मौत हो गई। मामला घुमारवीं थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुकानदार की पहचान कर्म देव उर्फ विपिन (45) निवासी गांव सेऊ, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कर्म देव मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपने खेतों की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि उनके खेतों में कुछ बैल घुस आए थे। बैलों को खेत से बाहर निकालने के बाद जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पहुंचे, तभी निहारी की तरफ से आ रही कार (एचपी-23सी-0868) ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। कार चालक ने घायल कर्म देव को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कर्म देव गांव सेऊ में किराना की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है, जबकि बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें