फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गेहड़वींं में महंत केवल गिरी महाराज का षोडशी भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-भंडारे में प्रदेश के सैकड़ों संतों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नरसिंह मंदिर गेहड़वींं के महंत केवल गिरी जी महाराज का षोडशी भंडारा रविवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। षोडशी भंडारे में प्रदेश भर से सैकड़ों संतों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण व संत समाज के सहयोग से इस आयोजन को पूरा किया गया। भंडारे में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों की संख्या में साधु-संत व जाति संप्रदाय के अनुयायियों सहित ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले पंच दशनाम अखाड़ा चिट्टा हनुमान मंदिर यमुनानगर व गतोड़ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरी जी महाराज व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खबडी देवी माता मंदिर के महंत रूपेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में 16 संतों को दक्षिणा के साथ-साथ 16 प्रकार की वस्तुओं का दान किया गया। षोडशी कार्यक्रम में उनकी समाधि स्थल पर वैदिक परंपरा के अनुसार हवन पूजन कराया गया। इसके बाद संतों की विचार गोष्ठी आयोजित हुई और फिर षोडशी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए आशीर्वाद लिया। चिट्टा हनुमान यमुनानगर के महंत राजेंद्र गिरी जी महाराज ने बताया कि बाबा केवल गिरी जी महाराज करीब 50 वर्ष से इस क्षेत्र में रहे थे। उन्होंने बताया वह बहुत ही शांत स्वभाव के थे। उनकी क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। षोडशी भंडारे में सरताज गिरी, शिवगिरी, घनश्याम गिरि, रवि गिरी, सिद्ध पूरी विमल गिरी, गोपाल गिरी और कैप्टन किशन सिंह चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें