फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीके गुप्ता मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में शिवम ठाकुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर में सजे दिमागी मुकाबले, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बिलासपुर शतरंज संघ की ओर से बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित प्रथम स्वर्गीय डीके गुप्ता मेमोरियल रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में चंबा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवम ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिवम ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं सौरव ने दूसरा और हमीरपुर के रजत सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कांगड़ा के गौरव राणा और मंडी के प्रणव कुमार ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शिवम ठाकुर ने इस वर्ग में भी पहला स्थान प्राप्त किया। आराध्या शर्मा दूसरे और आरव राणा तीसरे स्थान पर रहे। इशाना शर्मा, आर्निका ठाकुर, मायरा, ऋग्वेद जम्वाल और पार्नव वर्मा ने भी बेहतर खेल दिखाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, ऊना और चंबा सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छोटे बच्चों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए अभिभावकों और शतरंज प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता निदेशक की जिम्मेदारी प्रकाश चंद आचार्य ने निभाई, जबकि मुख्य निर्णायक जसबीर सिंह ठाकुर और उप मुख्य निर्णायक शिव पाल गर्ग रहे। समापन समारोह में डीके गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए 21 हजार रुपये दिए और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें