फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने नवरात्रों पर किया प्रसाद वितरण

Sat, 27 Sep 2025 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

घुमारवीं में शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने नवरात्रों पर बाबा खाटू श्याम मंदिर के पास प्रसाद वितरण किया। यूनियन के सदस्य उत्साह से शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक और धार्मिक सहभागिता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मौजूद टैक्सी यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्य बढ़-चढ़कर हुए शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने नवरात्रों के अवसर पर शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम मंदिर के समीप हलुआ और चने का प्रसाद बांटा। इस दौरान यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रों का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इसी भावनात्मक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष यूनियन इस अवसर पर प्रसाद वितरण करती है। आयोजन से पूर्व सभी सदस्य स्थानीय मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके थे। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण शुरू हुआ। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल टैक्सी संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। अंत में यूनियन पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी यूनियन इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में योगदान देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें