फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा इंटरनेशनल स्कूल में हवन यज्ञ के साथ सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में  नए सत्र के शुभारंभ पर   हवन यज्ञ  में ​शामिल होते छात्र और छात्राएं।
विज्ञापन
स्कूल में आध्यात्मिक माहौल में गूंजे वैदिक मंत्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ श्रद्धा और उत्साह के बीच की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। हवन-यज्ञ के माध्यम से नए सत्र की सफलता, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा के साथ नए सत्र की शुरुआत होती है। इस दौरान नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय की गतिविधियों नियमों और अनुशासन की जानकारी दी गई। विद्यालय कि प्राचार्य डा. शिल्पा गोयल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक कुमार आयुष और कुमारी अदिति सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

शिवा इंटरनेशनल स्कूल में  नए सत्र के शुभारंभ पर   हवन यज्ञ  में शामिल होते छात्र और छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें