-एसडीएम झंडूता, कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार, एसडीएम झंडूता योगराज धीमान ने शाहतलाई से शिव मंदिर बच्छरेटू को जाने वाली सड़क जो कि बारिश के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद कर दी गई थी। उस सड़क के कार्य में लगे संबंधित ठेकेदार को सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं।
विवेक कुमार ने कहा कि यह सड़क एक हफ्ते के भीतर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के लिए खुल जाएगी। भगतपुर गांव में जिन लोगों के घर बरसात की भेंट चढ़े हैं और जिन लोगों के घरों में दरारें आई हैं, गोशालाएं ढह गई हैं, रास्ते बंद हो गए हैं, डंगे बैठ गए हैं उन घरों का निरीक्षण पटवारी, पंचायत सचिव, एसडीएम झंडूता की मौजूदगी में किया। उन्हें दिशा-निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सुरेश कुमार, विजय कुमार, बरफी राम, अजुध्या देवी, दीनानाथ, शिवपाल इत्यादि लोगों जिनके घरों में दरारें आई हैं उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर विवेक कुमार के साथ एसडीएम झंडूता योगराज धीमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मनिंदर सिंह चंदेल संदीप भारद्वाज अशोक कौशल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष चमन शर्मा विजय कौशल, उप प्रधान मीनाक्षी देवी, परसराम, देवराज, अश्विनी बनियाल, राजेश कौशल, राजकुमार कौशल इत्यादि लोग मौजूद रहे।