फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़पालक हत्याकांड : आरोपी पांच दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र की सलवाड पंचायत के मलोट में भेड़पालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार धनीपखर निवासी आरोपी विक्की कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश मिले। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। जांच में सामने आया है कि मृतक भेड़पालक संजू (निवासी जिला कुल्लू) और आरोपी के बीच पहले से आपसी रंजिश थी। इसी विवाद के चलते आरोपी ने 14 मार्च को मलोट क्षेत्र में डेरा डाले भेड़पालक की गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से मृतक का मोबाइल फोन अपने साथ ले जाकर जला दिया था। हालांकि, हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर जल्द ही हथियार बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपी को अदालत ने रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें