फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोकमित्र केंद्रों में सर्वर ठप, पेंशनरों और आम लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के लोकमित्र केंद्रों में इन दिनों सर्वर ठप रहने से पेंशनरों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर की समस्या के कारण सरकार के निर्देशानुसार जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने आए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं राजस्व विभाग से संबंधित नकल, ततीमा और जमाबंदी जैसे आवश्यक दस्तावेज भी लोगों को समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर ने सरकार और जिला प्रशासन से लोकमित्र केंद्रों में चल रही तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

सभा का कहना है कि सरकार ने पेंशनरों को स्वयं ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र भरने का विकल्प दिया है, लेकिन सभी बुजुर्ग एंड्रॉयड फोन चलाने में सक्षम नहीं हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है, जिसके कारण उन्हें लोकमित्र केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। सभा के अध्यक्ष डॉ. जेएन मिश्रा, महासचिव मस्तराम वर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, ई. मनमोहन भंडारी, ई. प्रेमलाल पराशर, ई. अश्वनी सुईल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि सर्वर लगातार बाधित रहने से लोगों को बार-बार लोकमित्र केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि लोकमित्र केंद्रों में सर्वर संबंधी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि पेंशनर्स और आम जनता को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें