फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक सितंबर को चालक दिवस घोषित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुरक्षा के मामलों में सड़कों पर सरकार की तरफ से नहीं दिया जा रहा ध्यान : श्याम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ट्रक चालक यूनियन बिलासपुर ने रानी कोटला के संगराणा मैदान में चालक दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें जिले भर के लगभग 200 ट्रक चालकों ने शिरकत की। ट्रक चालकों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि चालकों के लिए एक सितंबर को चालक दिवस घोषित किया जाए। प्रदेश स्तर पर चालक आयोग का गठन किया जाए।
मांग की कि इसमें ट्रक चालक यूनियन के अध्यक्ष श्याम लाल सनी ने कहा कि आए दिन सुरक्षा के मामलों में सड़कों पर सरकार की तरफ से कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि प्रदेश में जो आपदा घटित हुई, उसको ध्यान में रखते हुए सड़कों का नवीनीकरण इस तरह से किया जाए कि उसमें वाहन चालकों की सुरक्षा का ध्यान सही से रहे। ताकि सड़कों पर चलने वाले आमजन की जिंदगी के साथ कोई खिलवाड़ न हो। कहा कि खारसी परिवहन सभा एवं मांगल परिवहन सभा ने ट्रक चालक के निधन के उपरांत जो सहायता राशि दी जाती है वह सराहनीय कदम है। इससे मृतक के परिवार को मिलने वाली राशि उनके लिए राहत राशि के रूप में विकसित हो रही है। चालकों से आग्रह किया कि अगर इस तरह का हादसा चालक समाज में किसी व्यक्ति के साथ हो तो सभी मिलजुल कर साथ दें, ताकि जिस परिवार ने अपना सदस्य खोया है। उसके जाने की कमी चालक परिवार को न खले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खारसी सभा के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर, महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे। उनकी तरफ से चालकों को पूरा आश्वासन मिला कि वह हर समय उनकी परेशानी में दिन रात साथ खड़े रहेंगे। इस उपलक्ष्य पर ट्रक चालक यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य मदन ठाकुर,अमित ठाकुर, राकेश कुमार, मुकेश पाठक, कुलदीप ठाकुर, हुकुमचंद, प्रवीण मराठा,सुनील, चमन, अनिल, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें