फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित किया सम्मान समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित एक से श्रेष्ठ केंद्रों में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों को उनके समाज सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रों के छात्रों और अध्यापकों ने मुख्यातिथियों का पुष्पगुच्छ और हस्तनिर्मित बधाई संदेश देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक, सैनिक और योगा प्रशिक्षक समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को फिट रहने, योग और आयुर्वेद अपनाने तथा नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथियों ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री, स्टडी टेबल वाले बैग, स्टेशनरी, लर्निंग किट्स और ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय है। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को घरद्वार रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का समापन छात्रों और अध्यापिकाओं ने मुख्यातिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें