फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक उपायुक्त के माध्यम से शीघ्र भेजेंगे सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
-वरिष्ठ नागरिक सभा ने बैठक में विभिन्न मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासुपर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक नागरिक सभागार बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रतनलाल शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जो राशि एकत्रित हुई है, उसे शीघ्र ही उपायुक्त के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सभा में अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। महासचिव मस्तराम ने बताया कि सभी ने मांग रखी कि जबली में क्रासिंग पर शीघ्र ही ओवरहेड ब्रिज का निर्माण किया जाए। यहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओयल के पास पहाड़ी से बड़ी चट्टानें निकल आई हैं। साथ ही एक वट वृक्ष की जड़ें भी निकल आई हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय है कि कभी भी बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए यहां पर दीवार लगाई जाए। उपायुक्त से आग्रह किया कि सभा की बैठक शीघ्र बुलाई जाए, ताकि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जा सके। सभा ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि फोरलेन पर वाहनों की गति सीमा 70 से 80 निर्धारित की जाए। बैठक में दिवंगत हुए लोगों के लिए मौन रखा गया। इस मौके पर आरएल सांख्यान, राजकुमार टाडू, पीएएल परासर, मनमोहन भंडारी, राधे श्याम, डॉ. जेएन मिश्रा, डॉ. बीएन शर्मा, राजपाल सरीन, बाबूराम शर्मा, ओंकार कपिल, रामजी दास, जगदीश कौंडल और नए सदस्य सुमन कुमार, प्रकाश चंद मिश्रा, रणजीत कुमार कपिल और नंदलाल सांख्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें