फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के लिए सरकार से मिल रहा अनुदान : विपिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गतवाड़ में जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की आजीविका को मजबूत बनाने के लिए गतवाड़ और डंगार पंचायत के स्वयं सहायता समूहों का जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जागरूकता शिविर का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देकर मजबूत करना रहा। खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह ठाकुर ने बताया कि आज बहुत से ऐसे साधन हैं, जिनसे महिलाएं छोटे स्तर पर समूहों में कार्य कर अपनी आजीविका कमा सकें। महिलाएं पत्तल निर्माण, मशरूम उत्पादन, अचार निर्माण कर, बड़ियां, सीरा, मोमबत्ती निर्माण, मसाले तैयार करने की मशीन लगाकर रोजगार शुरू कर सकती हैं। सरकार भी इसमें अनुदान दे रही है और कम ब्याज पर राशि भी बैंक से उपलब्ध हो रही है। इस अवसर पर 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। इस शिविर में एलएससीओ पूनम शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देशराज, वाटर शेड इंजीनियर संदीप, पंचायत प्रधान नवल बजाज, उप प्रधान अजय शर्मा, पंचायत सचिव गतवाड़ बनिता, पंचायत सचिव डंगार अंबिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें