फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घर से ही कचरा अलग करें, स्वच्छ रखें नयना देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान, गीला-सूखा समेत चार श्रेणियों में कचरा बांटने की दी जानकारी
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद श्री नयना देवी जी की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को घर के स्तर पर ही कचरे का उचित वर्गीकरण करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। नगर परिषद की टीम ने वार्ड नंबर चार में टैक्सी यूनियन के सदस्यों और स्थानीय वार्ड पार्षद की मौजूदगी में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। वहीं, वार्ड नंबर दो में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय निवासियों के सहयोग से सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को घरेलू कचरे को गीला, सूखा, हानिकारक और इलेक्ट्रॉनिक कचरा जैसी चार अलग-अलग श्रेणियों में रखने की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि स्रोत स्तर पर कचरे का सही पृथक्करण होने से उसके निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान टैक्सी यूनियन सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने घर से कचरा अलग करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने लोगों से ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पालन करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने और क्षेत्र को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने में स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें