फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कारोबार की दृष्टि से विकसित होगा सीर खड्ड पुल क्षेत्र

Fri, 28 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं अंबेडकर भवन के समीप शुरू हुआ दुकानों और बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
नई दुकानों, अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण की है योजना
विज्ञापन

रोजगार और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद ने शुरू की कवायद
-बस अड्डा बाईपास एग्जिट, टैक्सी स्टैंड, पार्किंग की पुरानी योजनाओं को भी मिलेगा मूर्त रूप

संजीव शामा

घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं शहर के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सीर खड्ड पुल के पास स्थित क्षेत्र को कारोबार की दृष्टि से विकसित करने के लिए व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना के तहत आंबेडकर भवन के समीप नई दुकानों का निर्माण और एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल बनाने की तैयारी है।
परिषद के अनुसार परियोजना के पूरा होने से इस क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा और स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि सीर खड्ड पुल के पास बस स्टैंड बाईपास रोड का एग्जिट पहले से प्रस्तावित है। इसी स्थान के दूसरे हिस्से में टैक्सी स्टैंड, पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण की योजना भी पहले से है। अब नगर परिषद इन सभी प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिससे यह पूरा क्षेत्र एक सुव्यवस्थित व बहुउद्देशीय जोन के रूप में विकसित हो सके। नगर परिषद के अनुसार प्रस्तावित हॉल स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगा। परिषद के मुताबिक हॉल बनने के बाद इसे लीज पर देने या सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किराये पर उपलब्ध करवाने पर विचार किया जा रहा है। शहर में बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए हॉल के निर्माण से विवाह, पारिवारिक समारोह, प्रदर्शनियां, मेले और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आसानी से हो सकेंगे। परियोजना में शामिल नई दुकानों को स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने पर केंद्रित किया जाएगा। इससे एक ओर घुमारवीं की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह संपूर्ण विकास परियोजना न केवल शहर को नई दिशा देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद लगातार कोशिश कर रही है कि शहर में विकास हो, लोगों को सुविधा मिले और साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हों। यही हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।
रीता सहगल, नगर परिषद अध्यक्ष घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें