फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता अस्पताल में रात्रि सेवाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नदारद

Mon, 05 Jan 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों के अभाव में अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ असुरक्षित
विज्ञापन

कई बार ड्यूटी के दौरान बन जाती है शरारती तत्वों के साथ कहासुनी की स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में रात्रि सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था नही है। अस्पताल में रात के समय कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है, जिससे ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शरारती तत्वों के साथ कहासुनी की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

झंडूता विधानसभा क्षेत्र का उपमंडल मुख्यालय झंडूता में ही है। यहां एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना, सिविल कोर्ट, विकास खंड कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं। इसी के साथ झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी यहीं स्थित है, जहां मरीजों को 24 घंटे प्राथमिक उपचार सहित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हालांकि अब तक अस्पताल में किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए रात्रि समय में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों और स्टाफ के लिए सुरक्षाकर्मी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था होने से वे निश्चिंत होकर अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से दे सकेंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि रात्रि सेवाओं के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है, तो खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशि दत्त शर्मा ने बताया कि यदि खंड चिकित्सा अधिकारी रात्रि सेवाओं के दौरान सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता का प्रस्ताव कार्यालय को भेजते हैं, तो उसे सरकार के संज्ञान में लाकर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें