फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य पात्रता परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

Fri, 05 Jun 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कल होगी राज्य पात्रता परीक्षा, आदेश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला की ओर से रविवार को जिले में राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) आयोजित की जा रही है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास एसडीएम सदर डॉ राजदीप सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के अंतर्गत निषेधात्मक आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में उपमंडल सदर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र-1, परीक्षा केंद्र-2, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, राजकीय आईटीआई बिलासपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार रविवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आयोजन, जुलूस, रैली, नारेबाजी एवं हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग, निर्माण कार्य, टेंट अथवा मंच की स्थापना या हटाने की गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, गोला-बारूद अथवा अन्य घातक वस्तुएं लेकर चलना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें