फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बना कंटेनमेंट जोन फिर भी मोहल्ले में दूध बेचता रहा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। परिवार के सदस्य के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घर तो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया, लेकिन व्यक्ति मोहल्ले में दूध बेचता रहा। इसके चलते दूध खरीदने वाले लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए। इनकी तीन दिन पहले ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा घुमारवीं के दकड़ी चौक में दो युवतियां पॉजिटिव हुईं, लेकिन वे इसके बाद भी खुले में घूमती रहीं। बिलासपुर में देखने को मिल रहा है कि लोग क्वारंटीन और आइसोलेशन के नियमों की अनुपालना नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है
विज्ञापन

जिले में अब तक 341 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, लेकिन फिर भी लोग एसओपी का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में पिछले एक हफ्ते में कोविड से 6 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 651 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके चलते बिलासपुर में 341 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद लोग क्वारंटीन और आइसोलेशन के नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। इसके कारण जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रशासन समय-समय पर जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
जिले के चार विस क्षेत्रों सदर, घुमारवीं, स्वारघाट और झंडूता में 341 कंटेनमेंट जोन बने हैं। सदर में सबसे अधिक 161, घुमारवीं में 90, झंडूता में 69 और स्वारघाट में 21 कंटेनमेंट जोन बने हैं। कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ज्यादातर संक्रमितों को होम आइसोलेट कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दवाइयों की किट देने संक्रमित के घर जाते हैं। सिर्फ कुछ दिन संक्रमित का हालचाल पूछकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कंटेनमेंट जोन बनने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकलकर बाजारों में घूम रहे हैं। उनको पूछने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि ध्यान में मामले आए हैं। इन सब पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। लेकिन लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस तरह के मामलों के लिए पंचायत प्रतिनिधि भी अपना दायित्व समझें और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें