फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूल खुलने में दो दिन, परिसर में उगी झाड़ियां

विज्ञापन
कन्या पाठशाला बिलासपुर में शुरू हुई घास की कटाई। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद अधिकतर स्कूलों में नहीं हुई परिसर की सफाई
विज्ञापन

कई स्कूल परिसरों में उगी घास और झाड़ियां, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में करीब 32 दिनों की छुट्टियों के बाद वीरवार से सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को बच्चों के स्कूल आने से पहले वहां सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्कूल खुलने से पहले परिसर की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

अधिकतर स्कूल परिसर में उगी झाड़ियों को हटाने के लिए स्कूल खुलने के दो दिन पहले भी कोई कदम नहीं उठाए गए। शहर के बड़े और छोटे स्कूलों में सोमवार को झाड़ियां उगी हुई दिखाई दीं। रौड़ा सेक्टर के राजकीय प्राथमिक स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर भवन के चारों ओर घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। प्राथमिक स्कूलों में छोटे बच्चे ही पढ़ाई करते हैं, इसलिए इनमें झाड़ियां काटना और भी जरूरी हो जाता है। स्कूल परिसर में उगी झाड़ियां हादसों को भी न्योता दे सकती हैं, क्योंकि इनमें साँप और अन्य कीट हो सकते हैं। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन बच्चों के आने से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कर पाए। इसके अलावा अन्य स्कूलों के परिसरों में भी यही स्थिति देखने को मिली। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर में परिसर में उगी घास की कटाई की जा रही है और पानी की टंकियां भी साफ करवाई जा रही है। स्कूल खुलने से पहले यह काम करवा लिया जाएगा। शहर के इन स्कूलों की इस तरह की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की हालत क्या होगी। बता दें कि स्कूलों में 12 जुलाई से छुट्टियां हुई थीं। विभाग की ओर से स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए थे कि छुट्टियां खत्म होने से पहले सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए, लेकिन स्कूलों की हालत देखकर लगता है कि स्कूल प्रबंधन विभाग के निर्देशों को लेकर गंभीर नहीं हैं।

कन्या पाठशाला बिलासपुर में शुरू हुई घास की कटाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें