फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हटवाड़ स्कूल ने जीता ऑलओवर विजेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक नृत्य, वन एक्ट प्ले में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं बना विजेता
विज्ञापन

नम्होल स्कूल में जिला स्तरीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
-35 स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में भूतपूर्व साईं कोच नंदलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। योग में उच्च पाठशाला बलघाड़ विजेता और गहेड़वीं, कोट स्कूल संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। शतरंज में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और डंगार स्कूल उपविजेता रहा। ऊंची कूद में हटवाड़ स्कूल के सुनील पहले और उच्च पाठशाला कल्लर के रियांश दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में हटवाड़ स्कूल के सुनील पहले और इसी स्कूल के ओम ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के नैतिक नेगी पहले और हटवाड़ स्कूल के ओम वीर दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में हटवाड़ स्कूल के ओम ठाकुर पहले और इसी स्कूल के ओम वीर दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ऑलओवर विजेता का खिताब हटवाड़ स्कूल ने अपने नाम किया। लोकगीत में एसजीआईएस झंडूता पहले और एसआईएस घुमारवीं दूसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय संगीत में एसजीआईएस झंडूता पहले और झंडूता स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं पहले स्थान पर रहा। भाषण में ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर पहले और कलोल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में एसजीआईएस झंडूता पहले और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं पहले स्थान पर रहा। पारंपरिक योग में उच्च पाठशाला बलघाड़ के अभिषेक ने स्वर्ण, कोट स्कूल के आदित्य कुमार ने रजत और गेहड़वीं स्कूल के अक्षय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक योगा के एकल वर्ग में उच्च पाठशाला बलघाड़ के प्रिंस ने स्वर्ण, गेहड़वीं स्कूल के दिनेश ने रजत और उच्च पाठशाला घ्याल के अक्षय कुमार ने कांस्य पदक जीता। आर्टिस्टिक योग के डबल वर्ग में उच्च पाठशाला बलघाड़ के अभिषेक, प्रिंस ने स्वर्ण, गेहड़वीं स्कूल के दिनेश, अक्षय ने रजत और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर के गौरव, सौरभ ने कांस्य पदक जीता। रिदमिक योग के डबल वर्ग में उच्च पाठशाला बलघाड़ के शिवांश, आर्यन ने स्वर्ण, कोट स्कूल के आदित्य, सूर्यांश ने रजत और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर के विहान, अरिंदम ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में हटवाड़ स्कूल के सुनील पहले और इसी स्कूल के ओमवीर दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में हटवाड़ स्कूल के सुनील पहले और इसी स्कूल के ओमवीर दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में हटवाड़ स्कूल के ओमवीर पहले और इसी स्कूल के अक्षित दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में हटवाड़ स्कूल के ओमवीर पहले और इसी स्कूल के अक्षित दूसरे स्थान पर रहे। चार गुना 100 दौड़ में हटवाड़ स्कूल के विवेक, ओमवीर, ओम ठाकुर, सुनील पहले स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य प्रीत लाल और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें