औहर और रोपा भजवाणी में एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
गेंहड़वीं (घुमारवीं)। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से रविवार को औहर और रोपा भजवाणी में एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कार, स्कूल बैग और किताबें वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
औहर में आयोजित कार्यक्रम में रत्न लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि रोपा भजवाणी में बबली मुख्यातिथि रहीं। दोनों स्थानों पर मुख्यातिथियों ने बच्चों को स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम समन्वयक आशीष ठाकुर ने बताया कि एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।