फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी विद्यालय बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि रविंद्र तलवार, विशिष्ट अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या को और भी आकर्षक बनाते हुए विद्यालय की अध्यापिकाओं ने नाटी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ललिता तलवार, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एवं महात्मा हंसराज पुरस्कार से सम्मानित केएस गुलेरिया, विद्यालय के प्रबंधक सुरजीत राणा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें