फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण दो को

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 2 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन किया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बोर्ड में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों और अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट शामिल हैं। शिविर दो जनवरी को सुबह 10 बजे से अंतिम लाभार्थी तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षण का स्थान कक्ष संख्या 203, न्यू ओपीडी कांप्लेक्स क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रहेगा। से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें