जुखाला में सायर मेले के समापन पर महिला मंडल को सम्मानित करते मंत्री राजेंद्र गर्ग। संवाद
- फोटो : BILASPUR
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला में तीन दिवसीय ऋषि मार्कंडेय जिला स्तरीय सायर मेला सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि सायर मेला किसानों की उपज को बढ़ावा देने और पशु मंडियों के लिए विख्यात है। इस वर्ष लंपी वायरस के कारण पशु मेला का आयोजन नहीं हो पाया है, लेकिन किसानों ने अपनी उपज की प्रदर्शनियां मेले में लगाईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों को प्रगतिशील बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए आधुनिक तकनीक युक्त औजार और मशीनरी किसानों को अनुदान स्वरूप मुहैया करवाई जा रही है। उपज को अच्छे दाम उपलब्ध करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आशा मजारी में एक्सटेंशन काउंटर राशन डिपो निहार खन्न वासला और गसौड़ में राशन डिपो खोलने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर उन्होंने मेला कमेटी को 31,000 रुपये देने की घोषणा की।
आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि श्री नयनादेवी जी क्षेत्र में नया डिग्री कॉलेज कॉलेज, आईपीएच का सब डिविजन, आईटीआई खोले गए हैं। सीएससी मारकंड को सिविल अस्पताल बनाया गया है, जबकि लाड़ाघाट में आईटीआई की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने मेला कमेटी को 21,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री राजेंद्र गर्ग और उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रणधीर शर्मा ने रस्साकशी में विजेता महिला मंडल निहार खंड वासला और उपविजेता साईं नोडवा को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले महिला मंडलों को भी पुरस्कृत किया गया।