मिसेज इंडियाग्लोबल आइकॉन ग्रेसियस सविता को ताज पहनाते हुए। स्रोत: स्वयं
राजकीय कन्या विद्यालय सोलन में समाजशास्त्र प्रवक्ता पद पर हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय कन्या विद्यालय सोलन में समाजशास्त्र प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सविता नेगी ने वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन ग्रेसियस अवार्ड-2026 जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के छतरपुर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देशभर से 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 20 प्रतिभागी अंतिम राउंड तक पहुंचे। अंतिम चरण में चार राउंड कराए गए, जिनमें प्रतिभा प्रदर्शन, पारंपरिक परिधान और प्रश्नोत्तर राउंड शामिल रहे। सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सविता नेगी ने खिताब अपने नाम किया। सविता नेगी मूल रूप से मूरंग की रहने वाली हैं। सविता नेगी पूर्व में आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन में उद्घोषक व समाचार एंकर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए उम्र केवल एक संख्या है और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।