फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोलन में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल, 100 में से 36 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
ठोडो मैदान में रविवार को अंडर–16 क्रिकेट ट्रायल के दौरान गेंद फेंकता गेंदबाज और खेलता बल्लेबाज।
विज्ञापन
जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन की ओरसे आयोजित किए गए ट्रायल
विज्ञापन

तीन टीम बनाकर खिलाड़ी हरियाणा के कालका में खेलेंगे ट्रायल मैच
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को मिलेगी जिला टीम में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए रविवार को ठोडो मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब चयनित खिलाड़ियों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों को जिला स्तरीय टीम में जगह दी जाएगी। इसके लिए पहले तीन टीमें बनाकर हरियाणा के कालका में शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच करवाए जाएंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 34 तेज गेंदबाज, 12 स्पिनर और 54 बल्लेबाज शामिल रहे। बल्लेबाजों को दो-दो ओवर देकर उनके खेल कौशल का आकलन किया गया। जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीप शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 10 अप्रैल से बिलासपुर में अंडर-16 जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 24 मार्च को ठोडो मैदान में अंडर-19 महिला टीम के चयन के लिए भी ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें