फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सौरभ मिस्टर और अंजली बनी मिस फेयरवेल

विज्ञापन
लिसपुर के डाइट जुखाला में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फेयरवेल को सम्मानित करते म? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। फेयरवेल का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम, उप प्रधानाचार्य संजय सामा ने दीप प्रज्वलन करके किया।
विज्ञापन

संस्थान के रितिका चौधरी और मोहित शर्मा ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ बैच के प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वाति, पलक, वैष्णवी एवं दीक्षा के स्वागत गीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुमुक्षा और विश्रुत शर्मा ने नृत्य तथा गायन कला के माध्यम से मनोरंजक रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंद्रपाल, अभिनव ठाकुर, अंजना आदि ने समारोह में निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों में से सौरभ कुमार को मिस्टर फेयरवेल और अंजलि को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि रनर अप के रूप में विशाल वर्मा और अंशिका ठाकुर मिस्टर एवं मिस फेयरवेल चुने गए। स्वागत समारोह के अंत में दीपचंद गौतम ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य सहित सभी प्रवक्ताओं ने मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल को ताज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें