आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद विद्यार्थी।
-आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डॉ. आशीष शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबाल, स्पून लेमन, कैरम बोर्ड, लेमन दौड़, चेस, सैक रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।
प्रतियोगिताओं में रावी, व्यास, सतलुज और चिनाब सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह में कॉलेज के अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और द्वीप जलाकर किया गया। पहले दिन प्रतियोगिताओं का आरंभ बैडमिंटन मैच से किया गया, जिसमें सभी सदनों के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल मैच के लिए सतलुज और रावी सदन ने अपनी जगह बनाई। चेस खेल में सतलुज सदन विजेता रहा। स्पून-लेमन रेस में व्यास सदन, सैक रेस में रावी सदन विजेता रहा। लड़कों के वॉलीबाल खेल में द्वितीय वर्ष के छात्र और लड़कियों में प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है और इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन एक बालक के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कॉलेज प्रबंधक राकेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।