फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बजरंग दल पर बैन के खिलाफ हंगामा, सड़क पर बैठ किया हनुमान चालीसा का पाठ; सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 05 May 2023 08:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में सर्व सनातनी हिंदू समाज के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ बंजरंग दल पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बजरंग दल का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरंग दल और बजरंगियों पर टिप्पणी को लेकर हंगामा जारी है। बिलासपुर में शुक्रवार को सर्व सनातनी हिंदू समाज ने इसके विरोध में शहर के नेहरू चौक में हनुमान चालीसा का पाठ किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सर्व सनातनी हिंदू समाज ने राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया। प्रदर्शन में भाजपाई भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


सर्व सनातनी हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि बजरंग दल और बजरंगियों को लेकर कांग्रेस की मानसिकता सामने आ गई है। कांग्रेस बजरंग दल और बजरंगियों को ठीक करने की बात करती है। कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार का ये रवैया ठीक नहीं है। सर्व सनातनी हिंदू समाज इसका विरोध करता है। आगे उन्होंने कहा कि ये देश हिंदुओं का, बजरंगियों का है। इसका विरोध करने वालों को देश नकार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें