फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रसोई में रखे गैस सिलिंडर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित परिवार को हुआ हजारों का नुकसान
विज्ञापन

-मैहरी काथला के कुलाड़ी में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत मैहरी काथला के कुलाड़ी गांव में एक घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग से रसोई का सामान जल गया। आग को बुझाते समय घर का मालिक भी झुलस गया। ग्रामीणों और घर के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कुलाड़ी गांव के कृष्ण कुमार के घर की रसोई में गैस सिलिंडर को आग लग गई। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक पूरी रसोई आग की लपटों की चपेट में आ गई। परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने से कृष्ण कुमार की टांगे और बाजू भी झुलस गई। घटना का पता लगते ही अन्य ग्रामीण भी रेत और पानी से आग पर काबू पाने लगे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में रसोई में रखा राशन, लकड़ी की अलमारी, बर्तन और कुछ अन्य सामान जल गया। पीड़ित परिवार को करीब 25,000 रुपये का नुकसान हुआ है। घायल कृष्ण कुमार को नजदीक बल्द्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हल्का पटवारी सुनील दत्त जोशी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें