फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। सरकाघाट से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम को बस शाम 6:30 मिनट पर सरकाघाट से चलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस वोल्वो बस दिल्ली तक जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था। करीब 10 माह बाद फिर से यह बस सेवा शुरू हो रही है। इसका आम जनता को लाभ मिलेगा। गौर रहे कि कोरोना महामारी ने लंबे रूटों पर चल रही बसों के पहिये रोक दिए थे। सरकाघाट से दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस भी इस दौरान बंद रही। वीरवार को एचआरटीसी ने दोबारा इस रूट को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बस का लाभ सरकाघाट, जाहू, घुमारवीं, बिलासपुर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलता है। बस का रूट व समय पुराना ही रहेगा। बस सरकारघाट से शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह पांच बजे बस दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से शाम 08:30 बजे सरकाघाट के लिए रवाना होगी और सुबह सात बजे पहुंचेगी।
सरकाघाट से दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा कोरोना महामारी के चलते बंद थी। शुक्रवार से यह बस रूट पर दौड़ेगी। बस सरकारघाट से शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह पांच बजे बस दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से शाम 08:30 पर सरकाघाट के लिए रवाना होगी और सुबह सात बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन शर्मा, डिप्टी डिवीजनल मैनेजर एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें