बिलासपुर। फूड एंड सेफ्टी विभाग ने त्रिफालघाट से खाद्य वस्तुओं के पांच सैंपल भरे हैं। इनमें बिस्किट, सरसों तेल, इलायची, दूध और एप्पी फिज शामिल है। विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए मोहाली भेजे गए हैं। एक माह में इनकी रिपोर्ट आएगी। कहा कि अगर कोई मिलावट मिलती है या फिर इनमें से कोई खाद्य वस्तु मानकों पर सही नहीं उतरी है तो जिम्मेदार कंपनियों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पहली जिम्मेदारी है।