बिलासपुर। शहर के लेक व्यू कैफे की ओर से लांड्री का गंदा पानी सेप्टिक टैंक के बजाय सीधे गोविंद सागर झील में डाला जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औचक निरीक्षण किया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी करके 15 दिन में जवाब तलब किया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अतुल परमार ने बताया कि अगर कोई भी गोविंद सागर झील में गंदगी फैलाता है तो विभाग की ओर से पहले नोटिस और बाद में जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि लेक व्यू कैफे की ओर से लांड्री का गंदा पानी गोविंद सागर झील में डाला जा रहा था। इसके लिए विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि विभाग समय-समय पर निरीक्षण करता रहता है।