-शाहतलाई में मनाई संत रविदास महाराज महाराज की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। सद्गुरु रविदास सेवा क्लब शाहतलाई ने शिरोमणि संत रविदास महाराज की जयंती मनाई। इस अवसर गायक प्रमोद कटारिया ने सद्गुरु रविदास महाराज की वाणी और भजनों से श्रद्धालुओं को भावपूर्ण कर दिया।
उन्होंने संत रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दलित लोगों को शिक्षा प्राप्त करने, अपना व्यवसाय बदलने, पूजा करने की अनुमति नहीं थी। इसलिए गुरु रविदास महाराज ने इस तरह की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक अधक धर्म युद्ध छेड़ा। उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से वंचित एवं दलित लोगों से अज्ञानता और निरक्षरता दूर करने, व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करने का सर्व समाज के बुद्धिजीवियों से आग्रह किया। उन्हें गरीब, दलित और शोषितों के छीने हुए अधिकारों को वापस प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ा। उन्होंने दलितों के सामाजिक उत्थान के लिए कठिन प्रयास किया। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर सद्गुरु रविदास सेवा क्लब शाहतलाई के प्रधान जगदीश भाटिया, नगर पंचायत पार्षद रविंद्र भाटिया, हेमराज, संजीव कुमार, दीपू, डंडू राम, निर्मल सिंह और अन्य उपस्थित रहे।