फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ओपन वर्ग में साई बिलासपुर, जूनियर में बाबा जोगो विजेता

Mon, 03 Nov 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सुईं सुरहाड़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करती मुख्यातिथि। स्रोत: य
विज्ञापन
सुईं सुरहाड़ में आयोजित हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

युवक मंडल भवन के लिए विधायक ने दी तीन लाख रुपये देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ में स्थानीय युवक मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। देर शाम तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल कृष्णा अकादमी और सुरहाड़ के बीच खेला गया, जिसमें कृष्णा अकादमी ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में साई हॉस्टल बिलासपुर की टीम ने बाबा जोगो टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में साई हॉस्टल ने कृष्णा अकादमी को 34-18 से हराया। जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला कृष्णा अकादमी और बाबा जोगो, जिसमें बाबा जोगो ने नौ अंक से जीत दर्ज की। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में सुंदर नगर ने सुरहाड़ की टीम को हराया। इसके अलावा रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। समापन पर विधायक श्री नयना देवी जी रणधीर शर्मा ने आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वह नहीं आ पाए। रणधीर ने युवक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवक मंडल को 51 हजार रुपये की घोषणा की। साथ ही युवक मंडल के भवन के लिए तीन लाख रुपये और सुरहाड गांव से माता बडोल देवी मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खारसी परिवहन सभा की पूर्व कार्यकारिणी ने आयोजन के लिए 27 हजार रुपये दिए। समापन अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान अरूणा शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। ओपन वर्ग कबड्डी विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 15 हजार रुपये की राशि दी गई। जूनियर वर्ग में विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 8100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 व उपविजेता को 1500 रुपये इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर युवक मंडल सुरहाड़ के प्रधान अशोक, सचिव विनीत, कोषाध्यक्ष श्याम लाल, उप प्रधान हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें