फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साहिल सोंगरा का प्रदेश में परचम

Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहिल सोंगरा चैक ग्र
विज्ञापन
हिम सर्वोदय स्कूल के छात्र ने हासिल किया तीसरा स्थान
विज्ञापन

15 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं के छात्र साहिल सोंगरा ने प्रदेश स्तर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए साहिल को 15,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गत अक्तूबर में प्रदेश स्तर पर किया गया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश भर से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच साहिल सोंगरा ने अपनी मेहनत, लगन और व्यापक ज्ञान का परिचय देते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। गत सप्ताह राजधानी शिमला में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में पंजाब प्रदेश के राज्यपाल द्वारा साहिल सोंगरा को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश भर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने के बाद जब साहिल विद्यालय पहुंचे, तो विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से साहिल को 1,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने साहिल की कड़ी मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने साहिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें