फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में हंगामा, वीडियो वायरल

Mon, 23 Mar 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाबी गानों पर झूमते युवाओं के बीच मारपीट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या उस समय चर्चा में आ गई, जब कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा पंडाल में मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़े कुछ युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कार्यक्रम को बाद में सुचारू रूप से जारी रखा गया और मंच पर कलाकार की प्रस्तुति चलती रही। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें