फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे 5.17 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सुविधाओं के विस्तार पर खर्च हो रही राशि
विज्ञापन

डंगार में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत डंगार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर 5 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पंचायत में 19 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 15 पूरे हो चुके हैं, जबकि चार कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों पर अब तक 4 करोड़ 53 लाख 99 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डंगार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मार्गों का निर्माण और सुधार करवाया गया है। लेडी ब्रिज से डंगार दयारा सड़क पर पांच लाख, डंगार से निचला दख्यूत लिंक रोड पर चार लाख और लोअर दख्यूत से चोखना सड़क पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। डंगार-दख्यूत सड़क के विभिन्न हिस्सों के सुधार पर 23.14 लाख और डंगार-चोखना सड़क पर 44.16 लाख रुपये व्यय हुए हैं।
विज्ञापन

निचला दख्यूत से पट्टा दोहरू मरयाणी संपर्क मार्ग पर आरसीसी स्लैब कलवर्ट और विंग वॉल का निर्माण 25.53 लाख रुपये से करवाया गया है। वहीं, डंगार-चोखना सड़क से निचला दख्यूत संपर्क मार्ग पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10.21 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बरठीं-छत-करलोटी-डंगार-तड़ौन-लदरौर सड़क के रोपड़ी से मैहरे हिस्से में 600 मीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 1 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये लगाए गए हैं।
स्कूलों में कक्षाएं और खेल मैदान किए विकसित
शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोखना में चार कक्षाओं, परीक्षा भवन और खेल मैदान का निर्माण 1 करोड़ 5 लाख 59 हजार रुपये से पूरा किया गया है। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के भवन सुधार पर 22 लाख और राजकीय प्राथमिक पाठशाला दख्यूत में फुटबॉल स्टेडियम एवं खेल मैदान के निर्माण पर 7.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चोखना में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण पर 29.08 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस कार्य के 9.82 लाख रुपये अभी शेष हैं। सामुदायिक सुविधाओं के तहत हरिताल्यांगर में सामुदायिक केंद्र के लिए 10 लाख और डंगार में सामुदायिक केंद्र के लिए 75 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

आठ गांवों में बिछाई 7862 मीटर पेयजल पाइपलाइन
जल शक्ति विभाग ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच पंचायत में 35.45 लाख रुपये की लागत से पेयजल से जुड़े 12 विकास कार्य पूरे किए हैं। इसके तहत चोखना, पुखरू, दख्यूत, पट्टा, डंगार, हरिताल्यांगर, भोला और महलेड़ी गांवों में 7862 मीटर पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है। पट्टा मलोटर में 20 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है, जबकि हरिताल्यांगर में नया सबमर्सिबल पंप स्थापित किया गया है। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एलटी लाइन का विस्तार, क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को बदलने और सिंगल फेज लाइन को थ्री फेज में बदलने के कार्य भी करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से पंचायत में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें