फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रोटरी डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. पीएस ग्रोवर ने क्लब की गतिविधियों की ली जानकारी
विज्ञापन

बिलासपुर रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3070 के गवर्नर डॉ. पीएस ग्रोवर रविवार को बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने रोटरी क्लब बिलासपुर की ओर से किए समाज सेवा के कार्यों का जायजा लिया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3070 के सचिव कर्नल अनेजा और जिला सचिव धर्मेंद्र राणा, सेवानिवृत्त चीफ ई. खुशहाल सिंह, जोनल चेयरमैन राजीव शर्मा भी उनके साथ बिलासपुर पहुंचे। रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान सुनित गुप्ता की अगुवाई में क्लब के पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब बिलासपुर के कार्यों की जानकारी दी। मुख्यातिथि को रोटरी क्लब बिलासपुर ने विशेष रूप से चंबा शॉल भेंट कर उन्हें हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

अतिथियों को रोटरी क्लब बिलासपुर ने हिमाचली टोपी, शॉल रोटरी घड़ी और मां नयना देवी जी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। बिलासपुर लेकव्यू कैफे में आयोजित बैठक में डॉ. ग्रोवर ने कहा कि रोटरी क्लब बिलासपुर सेवा क्षेत्र में बड़ा नाम बन कर उभरा है। उन्होंने विशेष रूप से बिलासपुर बस अड्डा चौक को लाखों रुपये की लागत से रोटरी चौक के रूप में विकसित करने के कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर केक काट कर रोटरी संस्थापक पॉल हैरिस का जन्मदिन भी मनाया गया और मानवता की सेवा में किए गए उनके कार्यों को याद किया गया। बता दें कि रोटरी इंटरनेशनल के रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3070 में हिमाचल, जम्मू, पंजाब और हरियाणा के करीब 130 रोटरी क्लब आते हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब बिलासपुर के सचिव संजीव वात्स्यायन, कोषाध्यक्ष दिला राम, संस्थापक प्रधान सुनील गुप्ता, पूर्व प्रधान इं. एनआर शर्मा, पूर्व प्रधान इंजीनियर विनोद कौशल, पूर्व सहायक गवर्नर टीसी सैणी, आसिद अली, सेवानिवृत्त जिले शिक्षा उपनिदेशक दीप चंद, नरेंद्र खन्ना, चेतन ठाकुर, विशाल सिंह ठाकुर सहित अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें