रोटरी क्लब घुमारवीं की ओर से 12 जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते क्लब के सदस्य
प्रत्येक परिवार को एक-एक तिरपाल, 10-10 किलो चावल, आटा, दालें बांटी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। रोटरी क्लब घुमारवीं की ओर से हम और ह्यूमेनिटी रिलीफ मेटेरियल प्रोजेक्ट के अंतर्गत शनिवार को जरूरतमंद 12 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा और कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को त्वरित सहायता पहुंचाना था।
इस दौरान प्रत्येक परिवार को एक- एक तिरपाल, 10-10 किलो चावल, आटा, 5 किलो दाल, 3 किलो चीनी 2 महीने के लिए साबुन, टूथपेस्ट और आवश्यक दवाइयां, बिस्कुट, मैगी, नमकीन, कैंडल, टॉर्च, पोहा और मिल्क पाउडर दिया। इसके अलावा पशु आहार भी उपलब्ध करवाया गया ताकि प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुओं की भी देखभाल हो सके। इस अवसर पर रोटरी क्लब घुमारवीं के संस्थापक अध्यक्ष अनिल शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष मनमोहन लाल भट्टी, क्लब के सचिव देवराज चंदेल और प्रोजेक्ट इंचार्ज अरविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमारी ने भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। रोटरी क्लब घुमारवीं ने आश्वासन दिया कि यह राहत प्रोजेक्ट आगे भी निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में और भी जरूरतमंद परिवारों को इस योजना के अंतर्गत सहयोग प्रदान किया जाएगा।