फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रूप लाल दूसरी बार बनें विश्व मंगल गोशाला टाली के अध्यक्ष

विज्ञापन
विश्व मंगल गोशाला टाली की गठित नई कार्यकारिणी। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
गोशाला की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, किशोरी उपाध्यक्ष, सुखदेव को बनाया सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाली विश्व मंगल गोशाला टाली में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में रूप लाल शर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया हैं। वह टाली पंचायत से संबंध रखते हैं। तंबौल पंचायत से संबंध रखने वाले किशोरी ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया हैं। इसके अलावा सुखदेव शर्मा को सचिव, धुनस्वाई निवासी राम सिंह को सह सचिव, तंबौल निवासी जोगिंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और टाली निवासी महेंद्र सिंह को प्रेस सचिव बनाया गया हैं। विश्व मंगल गोशाला टाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने गो सेवा को आगे बढ़ाने और उसके विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में गोशाला में सुविधाएं बढ़ाने, चारे की व्यवस्था और दानदाताओं से सहयोग लेने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गो माता की सेवा ही सच्ची सेवा है और नई कार्यकारिणी इस दिशा में पूरे समर्पण से काम करेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें