बिलासपुर। चंबा में रोजगार मेले का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। नौकरी के लिए इच्छुक युवा प्रमाण पत्रों सहित मेले में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने
बताया कि 27 अगस्त को पुलिस ग्राउंड चंबा में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के लगभग 30 विभिन्न नियोजकों की ओर से विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।
इस मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास, स्नातक और डिप्लोमा होल्डर निजी क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक आमंत्रित हैं। इच्छुक आवेदक को अपना शैक्षणिक, तकनीकी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र और बायोडाटा साथ लाना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-22209 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि साक्षात्कार के लिए कोविड नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेें।