फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट-थापना 31 और थेह-बुहाड़ सड़क 27 दिसंबर तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के चलते उपायुक्त ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


दोनों सड़कों पर यातायात को किया जाएगा डायवर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। स्वारघाट उपमंडल की स्वारघाट-थापना सड़क 31 दिसंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगी। वहीं झंडूता उपमंडल की थेह-बुहाड़ सड़क 27 दिसंबर तक बंद रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि स्वारघाट से थापना सड़क पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। 31 दिसंबर तक सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान स्वारघाट की ओर से आने वाले वाहनों को स्वारघाट-केथला-जकातखाना रोड से डायवर्ट किया जाएगा। थेह से बुहाड़ सड़क भी मरम्मत कार्य के चलते 27 दिसंबर तक बंद रहेगी। इस रूट के वाहनों को भडोलीकलां-जेजवीं-सलवाड़-मरोतन सड़क और मरोतन से धनी सड़क का उपयोग करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें