फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले की 19 सड़कों को स्तरोन्नत करने के लिए 171.96 करोड़ मंजूर

Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 254 सड़कों को स्तरोन्न्त करने के लिए 2643 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने इसके लिए पीएम और केंद्र सरकार का आभार जताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि यह धनराशि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के अंतर्गत केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वीकृत की है। बिलासपुर की 19 सड़कों को स्तरोन्नत करने के लिए 171 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों को स्तरोन्नत करने के लिए भी 57 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत होना सौभाग्य की बात है। श्री नयनादेवी जी से खरकड़ी संपर्क सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए 3 करोड़ 46 लाख 62 हजार रुपये, धरोट से टोबा संपर्क सड़क के लिए 6 करोड़ 61 लाख 69 हजार रुपये, टोबा से ग्वाल थाई संपर्क सड़क के लिए 28 करोड़ 24 लाख 58 हजार रुपये, बनेर से जकातखाना सड़क के लिए 6 करोड़ 39 लाख 91 हजार रुपये, बेहल से स्वाहन वाया लखाला संपर्क सड़क के लिए 12 करोड़ 82 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। कहा कि इसके लिए श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की जनता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करती है। उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मिलवाया और यह स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें