फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उखड़ने लगी टारिंग, सड़क पर बिखरी बजरी से बढ़ा हादसे का खतरा

विज्ञापन
बरठीं बाजार में उखड़ी टारिंग। संवाद
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालक परेशान, स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने मौसम साफ होते ही पैचवर्क का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बरठीं बाजार में सड़क की टारिंग जगह-जगह से उखड़ने लगी है, जिससे सड़क पर फैली बजरी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन के चलते दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बरठीं बाजार की यह सड़क शाहतलाई स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ती है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु इसी रास्ते से मंदिर पहुंचते हैं। इसके अलावा बरठीं बाजार झंडूता विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां करीब 25 पंचायतों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पहुंचते हैं। दिनभर बाजार में वाहनों की आवाजाही रहने से सड़क की खराब स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की टारिंग उखड़ने से जगह-जगह बजरी फैल गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने कहा कि बरठीं बाजार क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है, जहां आसपास की 25 पंचायतों के लोग खरीदारी के लिए आते हैं। साथ ही शाहतलाई जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यही मुख्य मार्ग है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत को प्राथमिकता देनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग बरठीं के कनिष्ठ अभियंता राजेश सहगल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण अभी मरम्मत कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। मौसम साफ होते ही सड़क पर पैचवर्क कराकर इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें